uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज पहाड़ों पर बारिश के आसार, जानें अगले कुछ कैसा रहेगा मौसम का मिजाज ?
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज भी कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। आज पर्वरतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज पहाड़ों पर होगी बारिश के आसार
लगातार तीन दिन तक मौसम खराब रहने के बाद मंगलवार को प्रदेश में मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से भी राहत महसूस हुई। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा।
पहाड़ों पर बारिश के बाद बढ़ी ठंड
देहरादून में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर के करीब रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

अगले कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
आने वाले दिनों में दो अक्तूबर से प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, पांच अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।