Crime

पति नंपुसक: जेठ और ससुर जबरन नोचते रहे शरीर, अपबीती सुनाते हुए पीड़ित महिला पड़ी फफक, पुलिस रह भी गयी दंग।

Published

on

आगरा – उत्तर प्रदेश के आगरा में एक विवाहिता ने पति पर शारीरिक संबंध बनाने में अयोग्य होने की बात कहकर फफक पड़ी। कहा कि जेठ और ससुर जबरन उसका शारीरिक शोषण करते हैं। पीड़िता ने महिला चौकी में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला अछनेरा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि उसकी शादी फरवरी माह में ताजगंज थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में हुई थी। शादी के काफी समय तक पति उससे दूरी बनाने का प्रयास करता रहा। शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देने पर उसकी पिटाई कर दी। सास ने भी शिकायत पर उसे ही डांट दिया।

बाद में पता चला कि पति शारीरिक संबंध बनाने लायक नहीं है। इसकी जानकारी होने पर ससुराल के लोग घर के अन्य सदस्यों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाने लगे। आरोप है कि एक रात सोते समय जेठ ने जबरन उसके साथ संबंध बना लिए। शिकायत करने पर उसकी पिटाई की गई।

जेठ के साथ ही ससुर ने भी उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाया। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन बाद वह किसी तरह अपने मायके पहुंची तो घरवालों को इसकी जानकारी दी। पीड़ित ने महिला चौकी किरावली में ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में चौकी प्रभारी राधा रावत ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version