Cricket

भारत का शर्मनाक प्रदर्शन: 46 रन पर ढेर होकर इतिहास में दर्ज हुई कलंक….

Published

on

बेंगलुरु में चल रहे पहले टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है। टीम इंडिया महज 46 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई, जो कि घरेलू मैदान पर उसका सबसे कम स्कोर है। इससे पहले, भारत का टेस्ट क्रिकेट में सबसे छोटा स्कोर 75 रन था, जो उसने 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में बनाया था। आपके यह भी बता दे की विदेशी जमीन पर भारत का सबसे लो स्कोर 36 रन है जो भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था.

बेंगलुरु में भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। इस दौरान, पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं।

टीम की ओर से केवल दो बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके। ऋषभ पंत ने 49 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 20 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 63 गेंदों पर 13 रन का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का जलवा

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए। मैट हेनरी ने 13.2 ओवर में 5 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अलावा, विल ओरौर्के ने 4 और टिम साउथी ने 1 विकेट चटकाया।

दुसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 180 रन बनाकर केवल 3 विकेट गवाए.

न्यूजीलैंड के डिवॉन कन्वे को 91 के स्कोर पर रवि चंद्रन आश्विन ने अपना शिकार बनाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version