Dehradun
तीन मरीजों में इन्फ्लुएंजा ए की हुई पुष्टि, एक मरीज में एच1एन1 पॉजिटिव।
देहरादून – दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल हमारे पास एक मरीज की रिपोर्ट की जानकारी है। एक बुजुर्ग मरीज की इन्फ्लुएंजा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती थे। रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई है। मरीज की हालत बिल्कुल ठीक थी तो उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक तीन मरीजों की रिपोर्ट में तीनों मरीज इन्फ्लुएंजा ए के साथ ही एच1एन1 पॉजिटिव हैं। हालांकि मरीजों के भर्ती होने की भी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह 2009 में मिला था एच1एन1 स्ट्रेन
इन दोनों मरीजों में एच1एन1 स्ट्रेन पॉजिटिव बताया जा रहा है। यह स्ट्रेन 2009 में फैला था। 2009 के बाद जब यह स्ट्रेन पॉजिटिव आता है तो इसको एच1एन1 पेंडमिक कहते हैं। पहले मरीज का इन्फ्लुएंजा ए टेस्ट किया जाता है। यह टेस्ट पॉजिटिव आता है तो मरीज का एच1एन1 किया जाता है। हालांकि 2009 के बाद से इसको सीजनल इन्फ्लूएंजा भी कहा जाने लगा है।