Dehradun

कल से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, इस तारीख से फिर बंद होगी, जानिए वजह

Published

on

देहरादून: केदारनाथ में रविवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रोकी गई चारधाम की हेलीकॉप्टर सेवा अब मंगलवार से दोबारा शुरू होने जा रही है। हादसे के बाद दो दिन तक सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं…लेकिन अब प्रशासन और DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) की संयुक्त समीक्षा के बाद इसे फिर से बहाल करने की इजाजत मिल गई है।

हालांकि राहत की यह सेवा फिलहाल सिर्फ 22 जून तक ही सीमित रहेगी। इसके बाद मौसम और क्षेत्रीय स्थितियों के आधार पर कोई नया फैसला लिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक इस वक्त केदारनाथ घाटी के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग केवल 22 जून तक की जा रही है। 22 जून के बाद की सभी बुकिंग पर फिलहाल रोक है। बताया जा रहा है कि मॉनसून के कारण उड़ानें असुरक्षित हो सकती हैं, इसलिए 15 सितंबर के बाद ही सेवा दोबारा शुरू होगी।

प्रशासन का कहना है कि अब हर उड़ान को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। किसी भी नई बुकिंग की अनुमति अभी नहीं दी गई है। हर ऑपरेटर और पायलट की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

गौरतलब है कि बीते रविवार को एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हो गया था…जिसमें 7 लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद यात्रा को लेकर यात्रियों और प्रशासन दोनों के बीच चिंता बढ़ गई थी। यही वजह है कि दो दिन की अस्थायी रोक लगाई गई और अब पूरी समीक्षा के बाद ही उड़ानें दोबारा शुरू हो रही हैं।

चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा खासकर बुजुर्गों, बीमार लोगों और समय की कमी वाले यात्रियों के लिए बहुत उपयोगी होती है। दो दिन की रोक के बाद सेवा बहाल होना उनके लिए बड़ी राहत है…लेकिन अब सब कुछ बेहद सतर्कता के साथ किया जाएगा।

 

 

यह भी पढ़े -केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 23 महीने की मासूम समेत 7 की दर्दनाक मौत !

 

यह भी पढ़े – हेलीकॉप्टर हादसों पर सख्त हुए सीएम धामी, हेली सेवाओं के लिए नई एसओपी के निर्देश 

 

यह भी पढ़े – रुद्रप्रयाग हेलिकॉप्टर क्रैश: क्या उड़ान नियमों के खिलाफ हुई? जानिए पूरी सच्चाई

 

यह भी पढ़े – केदारनाथ यात्रा पर फिर ब्रेक, जंगलचट्टी के पास भारी बारिश से रास्ता बंद, एक श्रद्धालु की मौत !

 

 

#KedarnathHelicopter #HelicopterServiceRestart #ServiceSuspensionDate #MonsoonFlightSafety

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version