Crime
खालिस्तानी आतंकी अर्शप्रीत उर्फ अर्शडाला के साथी को पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार, गाँव के व्यक्ति से मांग रहा था रंगदारी।
देहरादून – एसटीएफ ने खालिस्तानी आतंकी अर्शप्रीत उर्फ अर्शडाला के हरिद्वार निवासी साथी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने ही गांव के व्यक्ति को अर्शडाला से धमकी दिलाई और फिर रंगदारी मांगी। एसटीएफ ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मिलकर कार्रवाई की है।

एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि टिकौला (मंगलौर क्षेत्र) निवासी कविंद्र प्रमुख ने मंगलौर कोतवाली में रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था। कविंद्र का कहना था कि उनके गांव के रहने वाले सुशील ने उसकी बात सिग्नल एप के माध्यम से अर्शडाला नाम के व्यक्ति से कराई थी। अर्शडाला ने उन्हें धमकी दी और रंगदारी सुशील को देने के लिए कहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।