Udham Singh Nagar

खटीमा: गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, बनबसा में घास लेने गई महिला की मौत !

Published

on

खटीमा: चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र में घास लेने जंगल गई एक महिला को गुलदार ने अपनी शिकार बना लिया। यह घटना धनुष पुल और मंझगांव के बीच स्थित जंगल में घटी, जब बिरमा देवी नाम की महिला अन्य महिलाओं के साथ घास लेने गई थी। अचानक गुलदार ने महिला पर हमला कर लिया और उसे जंगल में घसीटते हुए ले गया। बाकी महिलाओं ने भाग कर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना ग्रामीणों को दी।

घटना के बाद पुलिस, वन विभाग और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, और काफी खोजबीन के बाद महिला का शव बरामद हुआ। महिला का शव क्षत विक्षत हालत में मिला, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उपजिला अस्पताल भेजा गया।

बनबसा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि महिला के साथ गई महिलाओं ने गुलदार द्वारा हमले की पुष्टि की है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को वन क्षेत्र में जाने से मना किया है।

#Leopardattack #Womankilled #Champawatforest #Wildlifeincident #Uttarakhandforestattack

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version