Dehradun

मसूरी में हुआ भूस्खलन, टिहरी बाईपास के पास टूटी बिजली और पानी की लाइनें

Published

on

मसूरी: मसूरी शहर में शुक्रवार को मौसम साफ रहने के बावजूद फर क्लब टिहरी बाईपास क्षेत्र में अचानक भूस्खलन हो गया। इस घटना से 11 केवी की बिजली लाइन करीब आधा किलोमीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे बुरांशखंडा और सुवाखोली क्षेत्र के करीब एक हजार उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए।

भूस्खलन से पानी की लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है…जिससे प्रभावित इलाकों में जल संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय निवासी सावन कनौजिया और आशीष कनौजिया ने बताया कि बिना बारिश के हुए भूस्खलन से पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार छा गया। लोगों को बिजली और पानी दोनों की आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है।

ऊर्जा निगम के एसडीओ पंकज थपलियाल ने बताया कि करीब आधा किलोमीटर तक बिजली की लाइन तबाह हो गई है। हमारी टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल, बिजली और जलापूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं…लेकिन पहाड़ी इलाका होने के कारण काम में दिक्कतें आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version