big news
Dhami Cabinet की बैठक हुई समाप्त, नियो मेट्रो समेत इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई धामी कैबिनेट (Dhami Cabinet) की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। लंबे समय से देहरादून में नियो मेट्रो परियोजना को लेकर चर्चाएं चल रहीं थी। अब धामी कैबिनेट ने देहरादून में नियो मेट्रो परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कई अन्य बड़े फैसले भी लिए गए हैं।
Dhami Cabinet की बैठक हुई समाप्त
सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान कैबिनेट द्वारा उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर इनको श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट द्वारा राज्य के निर्माण और विकास में दिवाकर भट्ट के योगदान को भी याद किया गया।
इन प्रस्तावों को मिली धामी कैबिनेट की मंजूरी
- देहरादून नियो मेट्रो परियोजना को मिली धामी कैबिनेट की मंजूरी।
- पर्यावरण संरक्षण का लेखा जोखा रखा जाएगा विधानसभा के पटल पर।
- 46 अतिरिक्त सहायक अभियोजन अधिकारियों के पद किए गए सृजित।
- ऊर्जा विभाग का वार्षिक प्रतिवेदन रखा जाएगा विधानसभा के पटल पर।
- रात में कार्य कर सकेंगे महिलाकर्मी।
- मानव वन्य जीव संघर्ष मामले में मृत व्यक्तियों को मिलने वाली धनराशि 6 लाख से बढ़कर किया गया 10 लाख।