Accident

मसूरी पिक्चर पैलेस बस स्टैंड के करीब बड़ा सड़क हादसा, बाल-बाल बची चालक की जान..

Published

on

मसूरी : उत्तराखंड के मसूरी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पिक्चर पैलेस बस स्टैंड से कुछ दूरी पर एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे गिर गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को खबर दी।

मसूरी पिक्चर पैलेस बस स्टैंड के करीब बड़ा सड़क हादसा

उत्तराखंड में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच एक और खबर मसूरी से सामने आई है। जहाँ आज सुबह लगभग 8:45 बजे एक कार बेकाबू हो कर 300 मीटर नीचे गिर गई। दुर्घटना मसूरी के पिक्चर पैलेस बस स्टैंड से कुछ दूरी पर एक कार ऊपरी सड़क से निचली सड़क तक 300 मीटर गहरी खाई में गिरी। हादसे की तस्वीरें सीसीटीवी कैमेरे में कैद हो गई।

हादसे में बाल-बाल बची चालक की जान

हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और चीता मोबाइल मौके पर पहुंचे। इससे पहले स्थानीय लोगों ने त्वरित सहायता करते हुए चालक को कार से बाहर निकाला। फिर निजी वाहनों की मदद से उप-जिला अस्पताल मसूरी भिजवाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कार चालक की हालत सामान्य है, परन्तु चालक को काफी चोट आई हैं, जिसका इलाज किया जा रहा है।

मोड़ पर बेकाबू हो कर 300 मीटर नीचे गिरी कार

मसूरी पुलिस ने बताया कि घायल युवक राजवीर सिंह (उम्र 20 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह पंवार, निवासी ग्राम बिच्छू, थाना थत्यूड़ का रहने वाला है। युवक ने बताया कि कार मोड़ पर आते ही अचानक फिसल गई और वह संभाल नहीं पाया। डॉक्टरों के मुताबिक, राजवीर के जीभ पर हल्की कट की चोट, कमर पर चोट तथा शरीर पर घिसटन के निशान हैं। उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक के भाई को सूचना दी, जो मसूरी के लिए रवाना हो चुका है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version