Accident

करवा चौथ से पहले हुई शादी, फेरे लेने के 24 घंटे बाद उजड़ा सुहाग…

Published

on

आगरा: आगरा के बाह में जैतपुर रेलवे स्टेशन के पास प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस से गिरकर 26 वर्षीय भागचंद की मौत हो गई। इस दुखद घटना के एक दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। भागचंद अपने परिवार के साथ दुल्हन को प्रयागराज से विदा कराकर घर लौट रहे थे। यह हादसा बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5 बजे हुआ।

सीकर, राजस्थान के गांव बेनिया बास निवासी भागचंद की शादी 15 अक्टूबर को प्रयागराज की रूसी के साथ हुई थी। शादी के बाद भागचंद और उनका परिवार बुधवार को ट्रेन में सवार हुए थे। भागचंद के भाई रामेश्वर ने बताया कि बुधवार देर रात इटावा स्टेशन के पास पूरा परिवार सो गया था। जब उनकी आंख फतेहाबाद में खुली, तो भागचंद डिब्बे में नहीं था। परिवार ने ट्रेन के कई डिब्बे खंगाले, लेकिन उसका पता नहीं लगा। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था।

बृहस्पतिवार की सुबह रामेश्वर को घर पर पुलिस की कॉल मिली कि भागचंद का शव जैतपुर में मिला है। प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि भागचंद नींद में टॉयलेट के लिए उठे और ट्रेन से गिर गए।

पुलिस ने बताया कि जैतपुर स्टेशन के पास करीब 200 गज की दूरी पर ट्रैक के किनारे भागचंद का शव मिला। उसकी पहचान मोबाइल और आधार कार्ड से हुई। मृतक के हाथ में कंगन बंधा था, जो उसकी नई शादी का प्रतीक था। थानाध्यक्ष जैतपुर की सूचना पर परिजन मोर्चरी पहुंचे, और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

फेरे लेने के 24 घंटे बाद उजड़ा सुहाग

इस हादसे ने दुल्हन रूसी का सुहाग उजाड़ दिया। पति की मौत की जानकारी अभी तक उसे नहीं दी गई है। रामेश्वर ने कहा, “भागचंद सूरजाराम के चार बेटों में दूसरे नंबर का था। हम घर पर क्या बताएंगे? कैसे मुंह दिखाएंगे? दुल्हन की दुनिया उजड़ गई है, उसे कैसे समझाएंगे ?

 

 

 

#SuspensefulWedding, #TragicAccident, #GroomDeath, #Newlywed Bride, #Heartbreaking #Incident, #agra, #uttarpradesh  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version