Crime

हत्याकांड का राज़: महिला की हत्या की वजह बनी देवरानी की प्रेम कहानी !

Published

on

मुरादाबाद – मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला सीमा (35) की हत्या उसकी देवरानी सुधा के प्रेमी नीटू ने की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जेठानी सीमा ने देवरानी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था। इस कारण दोनों ने उसे माैत के घाट उतार दिया।

सोमवार को सीमा का गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसके पति राहुल, ससुर, और देवर खेतों से लौटे तो उन्होंने सीमा की रक्तरंजित लाश कमरे के फर्श पर पड़ी पाई। घटना के समय घर में केवल सीमा और उसकी देवरानी सुधा मौजूद थीं। सुधा के हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था।

सुधा ने परिजनों को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर सीमा की हत्या कर दी और उसे बंधक बना दिया। पुलिस को सुधा की बातों पर संदेह हुआ। लगातार पूछताछ के बाद सुधा टूट गई और उसने खुलासा किया कि उसके प्रेमी ने ही सीमा का कत्ल किया था।

सीमा ने सुधा और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसलिए यह बात किसी को पता नहीं चले दोनों ने उसे मार डाला। सुधा के प्रेमी  नीटू उर्फ लिटिल को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

 

 

#Murder, #LoveTriangle, #Investigation, #Betrayal, #Crime, #muradabad, #uppolice, #uttarpradesh  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version