Nainital

नैनीताल ममता शर्मसार, धनतेरस की सुबह बी डी पांडे अस्पताल के पीछे नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी

Published

on

Nainital News : नैनीताल से आज सुबह मानवता को शर्मसार करने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। त्योहारों के उल्लास के बीच धनतेरस की सुबह मल्लीताल स्थित जिला अस्पताल के समीप स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट के पास एक नवजात भ्रूण मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ममता हुई शर्मसार, जिसने अपने ही नवजात को इस तरह सड़क पर छोड़ दिया।

बी डी पांडे अस्पताल के पीछे नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी

आज सुबह बी.डी. पांडे जिला अस्पताल के समीप सड़क किनारे खड़ी टैक्सी कारों के बीच सफाई कर्मचारी ने भ्रूण पड़े होने की सूचना अस्पताल को दी। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

नवजात को अस्पताल के पीछे सड़क पर फेंककर ममता को किया शर्मसार

लोग बच्चों की प्राप्ति के लिए मंदिर-मस्जिद गुरुद्वारे में दुआ मांगते हैं। अस्पतालों के चक्कर काटते हैं, वहीं दूसरी तरफ किसी बेशर्म माँ अपने ही कलेजे को टुकड़े को अपने ही नवजात को अस्पताल के पीछे सड़क पर फेंककर ममता को शर्मसार कर दिया।

सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात दोषियों के खिलाफ तफ्तीश शुरू कर दी है। अस्पताल की विशेष मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल के भीतर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गहन चिकित्सकीय जांच की।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार देखने से स्पष्ट है कि मामला बिल्कुल ताजा है और कुछ ही समय पहले भ्रूण को यहां छोड़ा गया है। भ्रूण लगभग 6 से साढ़े 6 माह का था और नवजात की उपचार के दौरान मौत हुई थी। हालांकि भ्रूण अस्पताल परिसर के बाहर सड़क पर कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस अब सीसीटीवी और पिछले एक साल के अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगा रही है कि भ्रूण को यहां किसने छोड़ा।

पुलिस अब सीसीटीवी और पिछले एक साल के अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगा रही है कि भ्रूण को यहां किसने छोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version