Breakingnews
प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की जयंती आज, CM धामी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन
Nityananda Swami की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया ।
Table of Contents
प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की जयंती आज
आज प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री Nityananda Swami की जयंती है। इस अवसर पर सीएम धामी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि नित्यानंद स्वामी के नेतृत्व में राज्य की प्रशासनिक नींव सुदृढ़ हुई। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का जीवन समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण, नैतिक मूल्यों और लोककल्याण के आदर्शों का प्रेरक उदाहरण है।
राज्य की नींव रखने वाले पहले मुख्यमंत्री थे Nityananda Swami
Nityananda Swami उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री थे। राज्य गठन के बाद 9 नवंबर 2000 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनका कार्यकाल नवगठित राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को स्थापित करने और सरकार के ढांचे को मजबूत करने से जुड़ा रहा।
वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे और सादगीपूर्ण और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में उनका नाम राज्य की नींव रखने वाले पहले मुख्यमंत्री के रूप में दर्ज है।