Breakingnews
जरूरी खबर : हेलमेट पहनने पर भी हो सकता है चालान, अगर आपने नहीं किया ये काम
अगर आप बाइक या स्कूटी चलाते हैं तो ये खबर आपसे जुड़ी हुई है। ये खबर आपके बहुत काम आने वाली है। अगर दोपहिया वाहनों में चालक ने पीछे बैठी सवारी ने अगर हेलमेट नहीं पहना तो आपका चालान हो जाएगा। ये चालान आपको सीधे आपके मोबाइल पर आपको मिलेगा।
हेलमेट पहनने पर भी हो सकता है चालान
अगर आप दोपहिया वाहन चलाते हैं और आपने हेलमेट भी पहना है तो आप सोचेंगे कि आपका चालान नहीं होगा। लेकिन अगर आप एक छोटा सा काम नहीं करते हैं तो आपका चालान हेलमेट पहनने के बाद भी हो सकता है। वो काम है स्कूटी या बाइक पर पीछे बैठी सवारी का हेलमेट ना पहनना। अगर दोपहिया वाहन में पीछे बैठी सवारी ने हेलमेट नहीं पहना तो आपका चालान (Helmet Challan) सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हो सकता है और ये चालान आपको सीधे आपके फोन पर भेजा जाएगा।
3 महीने के लिए डीएल भी हो सकता है निरस्त
सिर्फ चालान ही नहीं यहां तक कि आपका डीएल भी तीन महीने के लिए निरस्त भी हो सकता है। परिवहन विभाग ने इस पर सख्ती से करवाई करनी शुरू कर दी है। राजधानी देहरादून एएनपीआर कैमरा के जरिए धड़ाधड़ चालान किए जा रहे हैं। इसके साथ ही बाइक स्क्वायड की चार टीमें भी अलग-अलग रुटों पर चेकिंग कर रही है। बीते रोज शहर में अलग-अलग स्थानों पर 26 लोगों के चालान किए गए जबकि पांच बाईकों को सीज किया गया है।
नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ हो रही सख्ती
आरटीओ परिवर्तन अनीता चमोला ने बताया कि एमबी एक्ट में इसका स्पष्ट उल्लेख है, लेकिन कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे है। उनके खिलाफ ही अब सख्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन में पीछे बैठी सवारी की उम्र यदि 4 साल या इससे अधिक है तो उसे हेलमेट पहनना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ गाड़ियों को सीज भी किया जा रहा है।