Dehradun
मुख्य सचिव ने कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं।
देहरादून – उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. संधु एक कुशल प्रशासक हैं। मुख्य सचिव के रूप में डॉ. संधु के कार्यकाल में प्रदेश ने कई उपलब्धियां हासिल की। उनके उज्ज्वल भविष्य की की कामना की।