Dehradun

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, आकस्मिक स्थिति से निपटने की तैयारियों पर चर्चा !

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों के तहत, जिलाधिकारी देहरादून और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने जनपद में तैनात तीनों सेनाओं, अर्द्धसैनिक बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। अधिकारियों को आपसी सामंजस्य से सूचनाओं का आदान-प्रदान करने और संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य बिंदुओं में सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर भी चर्चा हुई, और अधिकारियों को इन खबरों का तत्काल खंडन करने और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री महोदय द्वारा समस्त जनपदों के अधिकारियों के साथ वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिनके अनुपालन में यह बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक के दौरान सभी सुरक्षा एजेंसियों को अपने आपसी सहयोग को और मजबूत करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों को पुख्ता करने की सलाह दी गई।

#Dehradun #Securitypreparations #Emergencyresponse #Socialmediamonitoring #ChiefMinisterdirectives

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version