Breakingnews

कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की जिंदा जलने से मौत

Published

on

ऋषिकेश में हीरालाल रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान में आग लगने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी। इस दौरा दुकान के अंदर मौजूद एक युवक जिंदा जल गया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है।

कबाड़ी की दुकान में आग लगने से एक की मौत

मृतक युवक कबाड़ी की दुकान का काम करने वाला नहीं था। ऐसे में युवक कबाड़ी की दुकान के अंदर कैसे पहुंचा इस बात का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिली कि हीरालाल मार्ग स्थित कबाड़ी की दुकान में आग लग गई है। जिस पर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग 

करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब दुकान का ताला तोड़ गया तो दुकान के अंदर से जला हुआ शव बरामद हुआ। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version