Dehradun
रेलवे स्टेशन पर यात्री नही चख पाएगे इन चीजों का स्वाद, पाई गयी तो होगी कार्रवाई।
देहरादून – रेल यात्रियों को अब रेलवे स्टेशन पर दो चीजों का स्वाद चखने को नही मिलेगा। रेलवे की ओर से स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिससे इन चीजों की बिक्री मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब रेलवे स्टेशन पर पेटीज और क्रीमरॉल का स्वाद चखने को नहीं मिलेगा। अगर कोई वेंडर स्टेशन पर पेटीज और क्रीमरॉल बेचता पकड़ा गया तो उसकी खैर नही क्योकि रेलवे उस पर कार्रवाई करेगा। इसके लिए रेलवे की ओर से स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
