Breakingnews

पौड़ी में गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौके पर ही मौत, SDRF ने बरामद किया शव

Published

on

Pauri Accident : पौड़ी गढ़वाल जिले में 22 दिसंबर देर रात एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में (Pauri Accident) में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ ने देर रात शव बरामद कर लिया है।

पौड़ी के मिरचोड़ में वाहन हादसे का शिकार (Pauri Accident)

रविवार देर रात पौड़ी गढ़वाल के मिरचोड़ के पास दर्दनाक हादसा (Pauri Accident) हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक 22 दिसम्बर 2025 को मध्य रात्रि डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम (DCR) पौड़ी गढ़वाल से सूचना प्राप्त हुई कि मिरचोड़ नामक स्थान पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट सतपुली से हेड कांस्टेबल महावीर रावत के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Pauri Accident

SDRF ने बरामद किया शव

बताया जा रहा है कि वाहन संख्या UK12 CB 0607 लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति सवार था। SDRF टीम द्वारा तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। खाई में उतरकर टीम ने व्यक्ति के शव को बरामद किया और मुख्य मार्ग तक लाया गया।

पौड़ी का ही रहने वाला मृतक

एसडीआरएफ ने शव को पुलिस को सौंप दिया है। एसडीआरएफ के मुताबिक मृतक की पहचान सरदार सिंह पुत्र वीर सिंह, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम मरगांव, जिलापौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version