Dehradun
सचिवालय में चारधाम के तीर्थ पुरोहितों मुख्यमंत्री धामी से की भेट, यूसीसी बिल लाने पर जताया आभार।
देहरादून – सचिवालय में चारधाम के समस्त तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर प्रदेश सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता विधेयक पास करने पर आभार प्रकट किया।

इस बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के नागरिकों को समान अधिकार देने एवं उत्तराखण्ड के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए समान नागरिक संहिता समय की आवश्यकता है। देवभूमि उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक गौरव एवं समृद्ध परंपराओं के संरक्षण के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। सभी सम्मानित तीर्थ पुरोहितों द्वारा दिए गए आशीर्वादके लिए उनका आभार जताया।