Pithoragarh

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से बात कर सुविधाओं का लिया फीडबैक

Published

on

Pithoragarh News : सीएम धामी ने पिथौरागढ़ दौरे के दौरान जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों के साथ ही उनके परिजनों से बात कर अस्पताल की सुविधाओं का फीडबैक भी लिया।

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं उपचार व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों औकर उनके परिजनों से वार्ता की। इसके साथ ही उपचार, दवाइयों और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

Pithoragarh News

हर मरीज को मिलें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं

दवा स्टोर का निरीक्षण कर आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों की उपलब्धता, समय पर उपचार और प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश

अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता, बेहतर प्रबंधन और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के साथ ही मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। ताकि जनहित में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version