big news
विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, जानें संबोधन में क्या-क्या कहा ?
राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने के अवसर पर राज्य सरकार सिल्वर जुबली को धूमधाम से मना रही है। विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ। इस से पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राष्ट्रपति को रम्माण कला पर आधारित स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने रम्माण कला पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया।
विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन
विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और मंत्रीगणों ने उनका स्वागत किया। विधानसभा सचिवालय में विशेष सत्र की शुरुआत हो गई है। जिसके बाद सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ।
संबोधन में राष्ट्रपति ने कही ये बात
रजत जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में साक्षरता बढ़ी है। और विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने प्रदेश का नाम बढ़ाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भारत के ऋषि मुनियों की तपोस्थली रही है। राष्ट्रपति ने उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाए गए कई कड़े कानून की की सराहना की।