National

ram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट

Published

on

Ram Navami 2026 Date : चैत्र नवरात्रि 2026 में लोगों में रामनवमी तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि नवमी 26 मार्च को मनाई जा रही है जबकि कुछ लोग इसे 27 मार्च की बता रहे हैं। अगर आप भी कन्फ्यूज हैं तो आपकी समस्या हम दूर कर देते हैं।

26 या 27 मार्च कब है चैत्र नवरात्रि की रामनवमी ?

अगर आप भी नवरात्रि 2026 की नवमी की तिथि (ram navami 2026) को लेकर कन्फ्यूज हैं तो आपतो बता दें कि इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों तक विधिवत मनाए जाएंगे। सभी तिथियां सामान्य क्रम में रहेंगी और किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। 26 मार्च को दुर्गा अष्टमी का व्रत रखा जाएगा, जबकि 27 मार्च को रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

Ram Navami 2026 Date

नवमी पर कन्या पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से प्रारंभ होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। उदय तिथि के आधार पर राम नवमी का पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ समय सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक निर्धारित है।

विवरण (Detail)समय / तिथि (Time / Date)
नवमी तिथि प्रारंभ26 मार्च 2026, सुबह 11:48 बजे
नवमी तिथि समाप्त27 मार्च 2026, सुबह 10:06 बजे
राम नवमी (उदय तिथि अनुसार)27 मार्च 2026
पूजा का शुभ मुहूर्तसुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक
मध्याह्न काल (राम जन्म समय)दोपहर 12:27 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version