Accident

रानीखेत : कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग,दमकल कर्मियों ने 4 घंटे में पाया काबू….

Published

on

अल्मोड़ा : जिले के रानीखेत स्थित बद्रीव्यू नई बस्ती में एक कबाड़ के गोदाम में विगत रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि पास के आवासीय मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया, लेकिन समय रहते दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया और क्षेत्रवासियों को राहत दी।

घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि आग रहमत हुसैन के कबाड़ के गोदाम में लगी थी, जो एक ढलान पर स्थित था। आग की लपटें इतनी विकराल हो गईं कि आसपास के मकानों के लिए खतरे की घंटी बज गई। सूचना मिलने पर रानीखेत के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में दो दमकल यूनिट मौके पर पहुंचे।

दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अंधेरा होने और ढलान पर स्थित होने के कारण आग तक पहुंचना काफी चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद दमकलकर्मियों ने अपनी साहसिकता दिखाते हुए पास के फायर हाइड्रेंट से पानी लेकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने में करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ही आवासीय मकानों को सुरक्षित किया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version