Crime

रिलायंस ज्वेलरी डकैती : 2 लाख के इनामी आरोपी को दून पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार….

Published

on

देहरादून : रिलायंस ज्वेल्स शोरूम डकैती मामले में फरार चल रहे आरोपी राहुल उर्फ चौंधा को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसे गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ बिहार पुलिस भी सक्रिय थी, और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इस हाई-प्रोफाइल डकैती मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

9 नवंबर 2023 को, देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में दिनदहाड़े डकैती की घटना हुई थी। बदमाशों ने शोरूम से लगभग 14 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। यह वारदात उस दिन हुई थी जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून में राज्य स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित थीं, जिसके कारण पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे।

इस घटना के बाद उत्तराखंड पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने यह पता लगाया कि यह डकैती बिहार के एक गैंग के द्वारा अंजाम दी गई थी, जिसका सरगना सुबोध है। बिहार से पुलिस ने अब तक 12 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें प्रिंस कुमार, अखिलेश कुमार, विक्रम कुमार कुशवाह, मोहम्मद आदिल खान, और अन्य आरोपी शामिल हैं। इन आरोपियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इस बीच, दून पुलिस ने राहुल उर्फ चौंधा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। आरोपी पर कई राज्यों में लूट, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा, बिहार पुलिस ने भी उसके ऊपर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद, मामले में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version