Rudraprayag
केदारनाथ यात्रा के बीच सीतापुर में भड़के व्यापारी! बंद किया पूरा बाजार, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, जानें क्यों ?
Rudraprayag News : केदारनाथ यात्रा के दौरान सीतापुर में स्थानीय व्यापारियों और होटल संचालकों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। पार्किंग व्यवस्था में कथित अनियमितताओं, यात्रियों से अवैध वसूली और बदसलूकी के आरोपों को लेकर व्यापारियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।
Table of Contents
केदारनाथ यात्रा के बीच सीतापुर में व्यापारियों ने बंद किया बाजार
केदार धाम होटल ओनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन का असर पूरे सीतापुर बाजार में देखने को मिला, जहां व्यापारियों ने समर्थन में बाजार बंद रखा। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग जटाधारी चौक से सीतापुर पार्किंग स्थल तक रैली निकालते हुए पहुंचे।
सुविधा के नाम पर पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पार्किंग संचालकों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए लोगों का कहना था कि श्रद्धालुओं की सुविधा के नाम पर पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है और यहां नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है।

गंदगी व अव्यवस्था के बीच बैछ रहे तीर्थयात्री
आंदोलन के दौरान आयोजित सभा में संगठन के सचिव मनोज सेमवाल ने कहा कि मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक आशा नौटियाल की ओर से पहले भी जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब व्यापारी पार्किंग स्थल पहुंचे तो अंदर के कई दरवाजे बंद मिले और तीर्थ यात्रियों को गंदगी व अव्यवस्था के बीच बैठना पड़ रहा था।
व्यापारियों ने दी उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
व्यापारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। न तो स्वच्छता की उचित व्यवस्था है और न ही यात्रियों की सहूलियत का ध्यान रखा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर बंद दरवाजे खुलवाए और अव्यवस्थाओं को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। फिलहाल क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और व्यापारी जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं।
- SL-W vs UAE-W Dream11 Prediction Today Match: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
- कांग्रेस ने घोषित की नई सोशल मीडिया टीम, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- रुद्रपुर में मौलाना को भड़काऊ बयान देना पड़ा भारी, मुदकमा दर्ज, विधायक ने भी दिया जवाब
- SA vs ZIM Dream11 Prediction Match 2 Tri-Series 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips in Hindi
- रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा का लाभ ले रहीं महिलाएं, कल भी रोडवेज में होगा मुफ्त सफर