Chamoli

Karnaprayag में सनसनी! पुल से कूदी बुजुर्ग महिला, अलकनंदा में तलाश जारी

Published

on

Karnaprayag (चमोली) गुरुवार को चमोली जिले के गौचर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब रानो मोटर पुल से एक बुजुर्ग महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने महिला को पुल से कूदने से रोकने की भरसक कोशिश की, लेकिन जब तक वे उसके पास पहुंचे, वह नदी में कूद चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत तलाश अभियान शुरू कर दिया। हालांकि देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों के अनुसार, वह पहले भी कई बार बिना बताए घर से निकल जाया करती थी। फिलहाल पुलिस और राहत-बचाव दल लगातार तलाशी अभियान में जुटे हैं। स्थानीय लोग भी महिला की सलामती की दुआ कर रहे हैं। घटना से इलाके में चिंता और तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

 

 

यह भी पढ़े….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version