Crime
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गहरा सवाल: फरार हुआ संदिग्ध प्रेम पाल, खोज जारी….
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में आरटीओ चौकी पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पुलिस कस्टडी में लाए गए संदिग्ध प्रेम पाल नामक आरोपी फरार हो गया। प्रेम पाल को नेपाल बॉर्डर से हिरासत में लिया गया था और हल्द्वानी में हुई एक बड़ी चोरी के गिरोह से उसके संबंध बताए जा रहे हैं।
मामला उस समय का है, जब पुलिस ने संदिग्ध को पूछताछ के लिए आरटीओ चौकी लाया था। इस दौरान उसने टॉयलेट जाने की अनुमति मांगी और मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने दावा किया कि संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, लेकिन वह सुरक्षा को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।
संदिग्ध के फरार होने के बाद से पुलिस और एसओजी की टीमें उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं। सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि वह राज्य से बाहर न जा सके। पुलिस ने यह भी बताया कि चेकिंग अभियान को तेज कर दिया गया है।
इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार जुटी हुई हैं।
#RTOChowki, #Suspectescape, #Policecustody, #Haldwanitheftgang, #Securitylapse