Crime
हैरान करने वाली घटना: दसवीं की छात्रा से शिक्षक ने किया गलत काम, धमकी दी-बताने पर कर दूंगा फेल….
रुड़की: एक शिक्षक ने कक्षा दस की छात्रा को घर ले जाकर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। छात्रा के बेसुध होने पर शिक्षक ने अश्लील हरकतें की। छात्रा ने विरोध किया तो शिक्षक ने धमकाया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने घर पर किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। छात्रा ने परिजनों को शिक्षक की करतूत के बारे में बताया तो उनके भी होश उड़ गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक स्कूल में एक छात्रा कक्षा 10 में पढ़ रही है। शनिवार को छात्रा स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी के समय एक शिक्षक उसे घर दिखाने के बहाने ले गया। शिक्षक की बातों में आकर छात्रा उसके साथ घर चली गई। बताया जा रहा है कि इस बीच शिक्षक ने छात्रा को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पानी पीने के बाद वह बेसुध हो गई। इस बीच शिक्षक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। छात्रा ने बेसुध होते हुए भी शिक्षक की हरकतों का विरोध किया और शोर मचा दिया।