Crime
बडकोट में 937 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार , NDPS Act में मामला दर्ज….
उत्तरकाशी : थाना बडकोट और SOG की संयुक्त टीम ने बडकोट के कृष्णा खड्ड के पास चैकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम आलोक कुमार है, जो उत्तरकाशी जिले के गुफियारा गांव का निवासी है और उसकी उम्र 25 वर्ष है।
टीम को चैकिंग के दौरान युवक के पास से 937 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बडकोट में 8/20 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित युवक से पूछताछ जारी है।
पुलिस ने यह कदम अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत उठाया है, जिससे क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और उनके इस्तेमाल पर नियंत्रण पाया जा सके।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे लगातार अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की कोशिश करेंगे।