Haridwar

बेटे ने किया माँ से फर्जीवाड़ा , बिना बताए मकान गिरवी रखकर लिया लोन

Published

on

हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सुभाषनगर में एक बेटे ने अपनी ही माँ से फर्जीवाड़ा किया है। लोन एजेंट और निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर अपनी ही मां के साथ फर्जीवाड़ा  कर मां के मकान पर लोन ले लिया।

बेटे ने माँ से फर्जीवाड़ा किया, मकान गिरवी रख लिया लोन

जानकारी के मुताबिक, सुभाषनगर निवासी सुमन जैन पत्नी प्रमोद जैन ने कोर्ट में पात्र देते हुए बताया कि सुभाषनगर गली नंबर बी-5 में उनका घर है। उनके ही बेटे नीरज गर्ग ने लोन एजेंट साकार गर्ग और निजी कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर माँ के मकान पर लोन लिया। निजी कंपनी की हरिद्वार शाखा से लिए गए लोन के दस्तावेजों में कहीं भी सुमन जैन के हस्ताक्षर नहीं हैं।

पीड़िता ने आरोप लगाया उसके बेटे नीरज व साकार गर्ग एवं बैंक कर्मचारियों ने धोखाधड़ी से लोन स्वीकृत कराया है। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पीड़िता को कोर्ट का शहर लेना पड़ा। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कोर्ट के आदेश पर आरोपी नीरज, सुमित और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version