Uttarakhand

छात्रों का फूटा गुस्सा, कॉलेज की छत पर चढ़कर किया प्रदर्शन

Published

on

उत्तरकाशी – राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में छात्रों का गुस्सा सोमवार को उस वक्त फूट पड़ा जब कुछ छात्र नेता कॉलेज की छत पर चढ़ गए। छात्र पिछले एक सप्ताह से श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा कई होनहार छात्रों को अनुचित तरीके से फेल कर दिया गया है।

छात्रों की मांग है कि उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा निष्पक्ष जांच कराई जाए और साथ ही कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए। छात्रों ने पिछले कुछ दिनों से कॉलेज में तालाबंदी कर रखी है और प्रशासन से बार-बार संवाद की मांग की है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस और कॉलेज प्रशासन छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अडिग हैं।

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं निकाला गया तो वे उग्र आंदोलन की राह भी अपना सकते हैं।

कॉलेज प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, विश्वविद्यालय स्तर पर छात्रों की मांगों पर विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version