Uttarakhand

सीएम धामी के हेलीकॉप्टर की यमुनोत्री हेलीपैड पर सफल लैंडिंग, कपाटोद्धाटन की तैयारी…

Published

on

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी हेलीकॉप्टर ने रविवार को यमुनोत्री धाम के गरूड़गंगा समीप स्थित हेलीपैड पर सफल लैंडिंग कर सभी को चौंका दिया। हेलीकॉप्टर कुछ देर हेलीपैड पर रुका, जिसके बाद वापस देहरादून के लिए रवाना हो गया। इस घटना के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री धामी 30 अप्रैल को यमुनोत्री धाम के कपाटोद्धाटन अवसर पर धाम पहुंच सकते हैं।

गौरतलब है कि यमुनोत्री धाम में नवनिर्मित हेलीपैड पर बीते कुछ समय से हेलीकॉप्टर लैंडिंग का अभ्यास किया जा रहा है। UCADA के हेलीकॉप्टर ने यहां पहले दो बार सफल लैंडिंग की थी। इसके बाद सेना के चीता हेलीकॉप्टर ने भी हेलीपैड की रेकी कर सुरक्षित लैंडिंग की।

अब मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग ने इस अभ्यास को और अधिक मजबूत किया है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने भी हेलीकॉप्टर लैंडिंग की पुष्टि की है।

#CMDhami #YamunotriHelipad #HelicopterLanding #KapatOpening #UttarakhandTravel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version