Dehradun

पीएम दौरे से पहले टिहरी झील को मिला 1,050 करोड़ का तोहफा, पर्यटन के नए युग की शुरुआत

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र में अब पर्यटन को नया आयाम मिलने जा रहा है। सालों से चली आ रही योजनाओं चर्चाओं और प्रयासों का असर आखिरकार सामने आया है। भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1,050 करोड़ रुपये के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस राशि से टिहरी जिले में सिर्फ पर्यटन ही नहीं बल्कि उससे जुड़ा आधुनिक बुनियादी ढांचा, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन और स्थानीय रोजगार की संभावनाएं भी विकसित की जाएंगी।

टिहरी झील बनेगा आधुनिक पर्यटन का केंद्र

टिहरी झील काफी समय से राज्य सरकार के लिए पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में देखी जाती रही है। कभी सी-प्लेन योजना, तो कभी झील के चारों ओर पर्यटन गतिविधियों के विस्तार की बात होती रही। अब इस समझौते से ये सब बातें हकीकत में बदलेंगी। इस परियोजना से 87,000 से अधिक स्थानीय लोग और हर साल आने वाले लगभग 27 लाख पर्यटकों को सीधा फायदा होगा।

ADB और भारत सरकार के बीच समझौता, पीएम दौरे से पहले टिहरी को मिला बड़ा तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे से ठीक पहले टिहरी को यह बड़ा तोहफा मिला है। समझौते पर हस्ताक्षर वित्त मंत्रालय की संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी और ADB अधिकारी काई वेई येओ ने किए।

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड को हर मौसम में पर्यटकों के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। टिहरी को प्राथमिकता दी गई है।

एडीबी अधिकारी काई वेई येओ ने कहा कि यह परियोजना जलाशय आधारित पर्यटन का एक मॉडल पेश करेगी, जो स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और क्षेत्र के लिए आर्थिक मजबूती लाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version