Tehri Garhwal

टिहरी पहुंचे मुख्य सचिव और सचिव पंकज पांडेय, बजरंग सेतु व हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण

Published

on

Tehri News : उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने टिहरी गढ़वाल जिले के तपोवन क्षेत्र में स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने सेतु की तकनीकी संरचना, निर्माण कार्य और इंजीनियरिंग विशेषताओं की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति का जायजा लेते हुए सुरक्षा मानकों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने किया बजरंग सेतु व हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण

इसके बाद मुख्य सचिव ने नरेंद्रनगर विकासखंड के प्लास्डा गांव स्थित हिलान्स हिमालयन भोजनालय का भी निरीक्षण किया। भोजनालय की संचालक बीना पुंडीर ने उन्हें यहां आने वाले ग्राहकों की संख्या, दैनिक बिक्री और संचालन संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को रीप योजना के तहत छह लाख रुपये, बैंक ऋण के रूप में तीन लाख रुपये तथा सीएलएफ योगदान के रूप में एक लाख रुपये की सहायता प्राप्त हुई है।

Tehri News

भोजनालय परिसर के आसपास अधिक वृक्षारोपण के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने भोजनालय परिसर के आसपास अधिक वृक्षारोपण करने और मेनू को व्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटकों और आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि पर्यटन और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने वाले ऐसे प्रयासों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

विकास परियोजनाओं और पर्यटन से जुड़े प्रयासों पर हुई चर्चा

इस अवसर पर लोक निर्माण, औद्योगिक विकास, खनन एवं आयुष विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय और टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं और पर्यटन से जुड़े प्रयासों पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version