Dehradun

प्रदेश की ग्राम पंचायतों की कमान अब प्रशासकों के हाथों में, 7477 पंचायतों में आज से बदलाव…

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड राज्य सरकार ने आज एक अहम फैसला लेते हुए प्रदेश की 7477 ग्राम पंचायतों की कमान प्रशासकों के हाथों में सौंप दी है। यह बदलाव आज शाम से प्रभावी हो जाएगा। हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में नए प्रशासकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

पंचायती राज विभाग के सचिव की ओर से जारी आदेशों के तहत, अब सहायक विकास अधिकारी को ग्राम पंचायतों का प्रशासक बनाया गया है। इन अधिकारियों के हाथों में ग्राम पंचायतों के कामकाज की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा, प्रदेश में क्षेत्र पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति भी की जा रही है, जो 29 नवंबर से प्रभावी होगी।

क्षेत्र पंचायतों में प्रशासकों के रूप में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किए जाएंगे, जिनके पास पंचायतों के संचालन और प्रशासन की पूरी जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version