Crime

बकरी चराने गए 13 साल के बच्चे का शव तीन दिन बाद मिला, क्षेत्र में मचा हड़कंप…

Published

on

रुड़की – तीन दिन पहले बकरी चराने गए 13 वर्षीय उवेश का शव शनिवार को एक गन्ने के खेत में मिला। यह शव उस स्थान पर मिला जहां बच्चे की तलाश के लिए परिजन और पुलिस जुटे हुए थे। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, कलियर निवासी उवेश 24 अक्टूबर को घर से बाहर कांवड़ पटरी के पास बकरी चराने के लिए निकला था। उसके लापता होने की सूचना मिलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें कुछ रिश्तेदारों पर अपहरण का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर रिश्तेदारों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।

शनिवार को एक किसान जब अपने खेत पर गया, तब उसने बच्चे का शव देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी। शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह और एसओ दिलवर सिंह नेगी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव की जांच की।

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस उनके बच्चे की तलाश सही तरीके से करती, तो उसकी जान बच सकती थी। एसओ दिलवर सिंह नेगी ने कहा कि घटना की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Missing Boy, Found Dead, Sugarcane Field, Family Allegations, Police Investigation,roorkee, uttarakhand 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version