Dehradun
राज्यपाल ने उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को दिलाई शपथ…..
देहरादून : उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने आज राजभवन देहरादून में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति से संबंधित अधिपत्र पढ़ा।

न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर की नियुक्ति से राज्य में न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह में उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों, राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर की शपथ के बाद राज्य में न्यायिक कार्यों के संचालन में नयापन और प्रभावशीलता की उम्मीद जताई जा रही है।