देहरादून – उत्तराखंड में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मैदानी इलाकों में तेज धूप और लू जैसे हालात लोगों को बेहाल कर रहे हैं। अब रातें भी गर्म होने लगी हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश भर में हीट वेव का असर और भी तेज हो सकता है। मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक तापमान सामान्य से ऊपर बना रहने की संभावना है।
मंगलवार को राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 21.3 डिग्री रहा। अन्य जिलों में भी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। दून में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (मंगलवार)
मौसम विभाग ने नागरिकों को हीट वेव से सतर्क रहने और धूप के समय बाहर निकलते समय एहतियात बरतने की सलाह दी है।