Udham Singh Nagar

उधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! कई थानों के बदले प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट

Published

on

US NAGAR NEWS : ऊधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में एक निरीक्षक और 17 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

उधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल

एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना विलंब अपने नए कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें।

निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले

पुलिस विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से विभिन्न थानों और चौकियों में प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा, पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मजबूती मिलेगी।

किसे किया इधर से उधर ?

24 जुलाई 2026 को जारी इस तबादला सूची में एक निरीक्षक के साथ 17 उपनिरीक्षकों की नई तैनाती तय की गई है। इन बदलावों का उद्देश्य विभिन्न इकाइयों में कार्य क्षमता बढ़ाने और पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना है।

क्रमांकअधिकारीवर्तमान तैनातीनई तैनाती
1निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेयपुलिस अधीक्षक कार्यालयप्रभारी निरीक्षक, थाना आईटीआई
2उपनिरीक्षक विक्रम सिंह पंवारकोतवाली बाजपुरप्रभारी, चौकी पेंगा
3उपनिरीक्षक फक्कन कुमारचौकी एसराथानाध्यक्ष, थाना दिनेशपुर
4उपनिरीक्षक वैभव कौशिकएसओजीप्रभारी, चौकी एसरा
5उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंहथाना दिनेशपुरप्रभारी, एसओजी रुद्रपुर
6उपनिरीक्षक उमेश कुमारएसओजीथाना पुलभट्टा
7उपनिरीक्षक मनोज पाण्डेयपुलिस लाइनचौकी महतोष
8उपनिरीक्षक विमल लटवालपुलिस लाइनचौकी बगवाड़ा
9उपनिरीक्षक गोविन्द मेहताचौकी प्रतापपुरप्रभारी, चौकी गढ़ी नेगी
10उपनिरीक्षक शिवांशु चौधरीकोतवाली रुद्रपुरबाजार चौकी, जसपुर
11उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंहपुलिस लाइनचौकी प्रतापपुर
12उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्टपुलिस लाइनथाना गदरपुर
13उपनिरीक्षक धीरज वर्माथाना पुलभट्टाचौकी बरा
14उपनिरीक्षक जसबिन्दर सिंहपुलिस लाइनकोतवाली बाजपुर
15उपनिरीक्षक सुरेन्द्र रिंगवालचौकी बगवाड़ाकोतवाली सितारगंज
16उपनिरीक्षक अनवर अहमदपुलिस लाइनथाना नानकमत्ता
17उपनिरीक्षक बसन्त बल्लभ भट्टपुलिस लाइनथाना आईटीआई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version