Breakingnews
पुलिस प्रशासन राष्ट्रपति के दौरे में व्यस्त, बदमाशो ने ज्वैलरी शोरूम में करोड़ों के जेवरात पर किया हाथ साफ, फरार।
देहरादून – देहरादून राजपुर रोड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहा रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में फ़िल्मी स्टाइल में दिन दहाड़े डैकैती हुई। डैकेती होने से इलाक़े में हड़कंप मच गया। इस बीच राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। शोरूम खुलने के बाद ही चोरो ने वारदात को अंजाम दिया। चोर पूरा शोरूम लूटकर फरार हो गए।
सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।
पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। मौके पर तमाम ज्वैलर्स और सराफा मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।