Dehradun
उत्तराखंड भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया तेज, मंडल अध्यक्षों के चुनाव संपन्न, अब जिला अध्यक्षों की बारी…
देहरादून: उत्तराखंड भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंडल अध्यक्षों के चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी को नए मंडल अध्यक्ष मिल गए हैं। अब भाजपा संगठन जिला अध्यक्षों के चुनाव की दिशा में तेजी से बढ़ रही है और मार्च तक सभी जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिलेगा।
भाजपा संगठन का विस्तार और मजबूत करने के लिए, पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंप कर सभी जनपदों में भेजा जा रहा है। ये पर्यवेक्षक राय सुमारी और फीडबैक लेकर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगे। भाजपा के इस संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और पार्टी नेतृत्व ने इसे पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया है।
#UttarakhandBJP #OrganizationalElections #DistrictPresidents #MandalPresidents #PartyExpansion