Haldwani
गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के बैनर तले दो महीने से चल रहा आंदोलन समाप्त, 10 जनवरी के बाद खनन कार्य शुरू
हल्द्वानी – गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के बैनर तले दो महीने से चल रहा आंदोलन छह सूत्रीय मांगों के पूरा होने पर शुक्रवार को समाप्त हो गया। तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार की मध्यस्थ्ता में हुई बैठक में वाहन स्वामियों का कहना था कि कंप्यूटरीकृत कांटे स्थापित होते ही वह अपने वाहन गौला नदी में उपखनिज निकासी के लिए भेजना शुरू कर देंगे।

गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि शासन ने हमारी छह सूत्रीय मांगों को मान लिया है। 10 जनवरी के बाद खनन गेटों में कंप्यूटर कांटे स्थापित होने के बाद गौला नदी से उपखनिज निकासी शुरू कर दी जाएगी। कहा कि सरकार ने खनन वाहनों में जीपीएस की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है।
वाहनों की फिटनेस के लिए डीएम ने संयुक्त टीम बनाई है जो प्राइवेट फिटनेस सेंटर पर रहेगी और और समस्याओं को दूर करेगी। महामंत्री जीवन कबडवाल ने कहा कि संघर्ष की जीत हुई है।