Dehradun

प्रदेश भर में आज मौसम रहेगा शुष्क….जाने कब बदलेगा मौसम करवट।

Published

on

देहरादून – राज्य भर में आज मौसम साफ दिखाई दे रहा  है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों को राहत मिली है। लेकिन तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर से करवट बदलेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। पांच फरवरी के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।


जबकि 2800 मीटर से ऊपर वाले इलाकों में आज भी बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा।

वही केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम बदलेगा। इसके बाद दूसरे सप्ताह से मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। शहर में रात को जमकर बर्फ बारी हुई। हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई दिखाई दे रही है। बर्फबारी के बाद आज सुबह से ही शहर में धूप खिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version