Dehradun
देहरादून एयरपोर्ट पर बम की सूचना से मची खलबली…
देहरादून – देहरादून एयरपोर्ट पर एक विमान में बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ को ट्विटर के जरिए सूचना मिली कि एलाइंस एयर के विमान में बम है। यह विमान शाम करीब 4:30 बजे अमृतसर से देहरादून पहुंचा था।
सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस और बम निरोधक दल ने तुरंत कार्रवाई की। सभी 32 यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और विमान को एयरपोर्ट टर्मिनल से लगभग तीन किलोमीटर दूर रनवे की शुरुआत में ले जाकर घेर लिया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर हड़कंप का माहौल बना रहा और यात्रियों को अंदर ही रोका गया।
विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची। जैसे ही बम निरोधक दल ने विमान की तलाशी ली, अन्य शहरों की फ्लाइट्स को देहरादून में लैंडिंग से रोक दिया गया और एयरपोर्ट को जीरो जोन घोषित किया गया।
Bomb Threat, Security Alert, Airport Evacuation, Emergency Response, Investigation, dehradun, uttarakhand