uttarakhand weather

Weather Update : आज से बदलेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज, बारिश- बर्फबारी के साथ मिलेगी सूखी ठंड से निजात

Published

on

Weather Update : उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जिस से प्रदेशवासियों को सूखी ठंड से निजात मिल सकती है।

बदलेगा मौसम जानें Weather Update

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर जहां इन दिनों हाड़ करा देने वाली ठंड पड़ रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में सूखी ठंड के कारण लोग परेशान हैं। बारिश ना होने के कारण लोग परेशान हैं। लेकिन आज से प्रदेश में मौसम बदल सकता है।

इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में आज यानी कि 5 दिसंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही 3200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version