Nainital

बाघ ने युवक को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों ने बाघ को मारने की मांग !

Published

on

रामनगर: रामनगर के ग्राम सांवल्दे क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बाघ ने एक युवक को हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, प्रेम सिंह नामक युवक जंगल में लकड़ी लेने गया था, इसी बीच एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद, गुस्साए ग्रामीणों ने सांवल्दे वन चौकी का बेरियर गिरा कर सड़क जाम कर दी। ग्रामीण मृतक के शव को सड़क पर लेकर कॉर्बेट प्रशासन और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि वन विभाग और प्रशासन की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।

ग्रामीणों की मांग है कि इस बाघ को तुरंत गोली मारी जाए और जंगलों में जंगली जानवरों के आतंक से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। फिलहाल, मौके पर प्रदर्शन जारी है और प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिशें की जा रही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

#Tigerattack, #Youthkilled, #RamNagar, #Wildlifeprotest, #Tigershootingdemand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version