health and life style

सर्दियों में रूखी बेजान त्वचा से हैं परेशान, ऐसे बनाएं होममेड बॉडी लोशन

Published

on

WINTER HEALTH REMEDIES (होममेड बॉडी लोशन)  : सर्दियाँ आते ही त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है।  ऐसा इसलिए होता है क्यों कि सर्दियों के मौसम में वातावरण में नमी कम हो जाती है जिससे त्वचा में भी नमी की मात्रा कम हो जाती है। इससे त्वचा में रुखा पन आने के साथ-साथ त्वचा फटने लगती है। कई बार स्किन डैमेज जैसी गंभीर समस्याएं भी होने लगती हैं। इसलिए सर्दियों में त्वचा की विशेष देखभाल करने के लिए त्वचा में नमी या मॉइश्चर बनाए रखने की आवश्यकता होती है।

Home made body lotion for winter’s  इन दिनों बाजार में एक से बढ़ कर एक कंपनियों के मॉइश्चराइजर देखने को मिल जाएंगे लेकिन इन सभी में हानिकारक केमिकल्स होते हैं। जिनसे आपकी स्किन डैमेज हो सकती है। इसलिए हम आपको घर पर ही केमिकल मुक्त बॉडी ( chemical free body lotion ) लोशन बनाने के कुछ तरीके बता रहे हैं।

घर पर बॉडी लोशन बनाने के लिए जरुरी सामग्री

बाजार से महंगे बॉडी लोशन खरीदने की बजाय आप घर पर ही सुरक्षित तरीके से बॉडी लोशन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आवश्यक सामग्री तैयार करनी होंगी। जिसमें बेस के लिए नारियल या बादाम का तेल, एक एलोवेरा और विटामिन ‘ई’ कैप्सूल की जरुरत पड़ेगी।

होममेड बॉडी लोशन कैसे बनाएं ( How to make home made body lotion for winter’s)

आवश्यक सामग्री एकत्रित करने के बाद चलिए जानते हैं होममेड बॉडी लोशन बनाने का तरीका। सबसे पहले एक कप नारियल या बादाम का तेल हल्का गर्म कर लें। इसके बाद तेल में विटामिन ई की दो कैप्सूल घोल कर मिला लीजिए। जब कैप्सूल तेल में अच्छे तरीके से घुल जाए तो उसमें एक चमच्च एलोवेरा जेल मिला लीजिए। इसके बाद पूरे मिश्रण में खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल की चार से पांच बूंदे मिला दें। अब मिश्रण को अच्छे तरीके से ब्लेंड कर जार में निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। लीजिये तैयार है आपका बाजार से कम खर्च वाला होममेड बॉडी लोशन घर पर ही, जिसका इस्तेमाल आप रात को सोने से पहले कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version