Dehradun
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का एक दिवसीय उत्तराखंड दौरा, एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में कल होंगे शामिल….
देहरादून: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 अप्रैल को एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर एम्स ऋषिकेश के पांचवे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने यह जानकारी दी।
भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत के बाद उन्होंने जेपी नड्डा के आगमन को प्रदेशवासियों की तरफ से अभिनंदन किया है। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने इस दौरान कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत समारोह में डॉक्टरों को डिग्री प्रदान करेंगे।
भट्ट ने यह भी बताया कि इस अवसर पर वह उद्योग संबंधित संसदीय समिति के अध्ययन दौरे में भी शामिल होंगे, जिसमें वह आसाम, अरुणाचल प्रदेश, और तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे।
#PNaddaVisit #AIIMSRishikesh2025 #NaddaConvocation #HealthMinisterVisit #AIIMSGraduation